उत्तर भारत की हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। रविवार को मंडला में 39°C और राजगढ़ में रात का तापमान 11°C दर्ज किया गया। मंगलवार से प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। इसके कारण जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। राजगढ़ में रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में रात का पारा 13.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विपरीत दिशा की हवाओं के सम्मिलन के कारण मंगलवार से बादल छाने लगेंगे। साथ ही भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चलने व ओले गिरने की भी संभावना है
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि लगातार आ रही उत्तरी हवाओं के कारण गर्मी से काफी राहत मिल गई है। सोमवार को भी मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं, लेकिन मंगलवार से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे। भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
प्रदेश में बारिश होने के आसा
रमौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मंगलवार से उत्तरी एवं दक्षिणी हवाओं का सम्मिलन होने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।