मेष राशि– शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। अपनी वाणी से सबको जीतेंगे। मधुरभाषी बने रहेंगे। धन का आवक बना रहेगा। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि– मन अप्रसन्न रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान भरपूर सहयोग करेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि– कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि– भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान ठीक रहेगा। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि– जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि– लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेमालाप के लिए बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि– भूमि, भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर रहेगा लेकिन घरेलू कलह हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।