Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशपुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने युवक पर की फायरिंग।

पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने युवक पर की फायरिंग।

मुरैना।  मुरैना जिले (Morena District) में फायरिंग की घटनाएं (Firing Incidents) थामने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर शहर से ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने युवक के सीने में गोली मारी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

मामला अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर पंचायत के फूटापुरा गांव का है। जहां पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई सोनू तोमर ने विजय सिंह तोमर नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। और फिर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना में युवक के सीने में गोली लग गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी।

फेरों से पहले व्हॉट्सएप पर भेज दिए पहली शादी के फोटो… अग्निवीर दूल्हे को पीटा, बरात को बनाया बंधक

मामले की सूचना के बाद मौके पर अंबाह पुलिस पहुंची। इसके बाद आरोपी की तलाश में जुटी। बताया जा रहा है कि, आरोपी सोनू तोमर पर कई अपराध दर्ज है। वहीं वो एक आदतन अपराधी है जो जिला बदर भी रह चुका है। इधर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular