Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेश55 साल के व्यक्ति की व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या।

55 साल के व्यक्ति की व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या।

भिंड। जिले की मेहगांव थाना क्षेत्र के जीसक पुरा गांव में देर रात 55 साल के व्यक्ति की व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का कारण आठ साल पहले हुए खून का बदला लेना बताया गया है। जानकारी के अनुसार 8 साल पहले 2016 में जीसक पुरा गांव में मनमोहन सिंह नरवरिया की जुआ खेलते समय हुए मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रविंद्र सिंह नरवरिया सहित आधा दर्जन लोगों पर लगा था, जिसमें आरोपी पक्ष न्यायालय से राहत मिलने के बाद छह महीने पहले वापस आकर गांव में रहने लगा था।

13 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया बेड टच।

बीती रात 10 बजे रविंद्र नरवरिया अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहा था, तभी आठ साल पहले हुई मनमोहन सिंह नरवरिया की हत्या का बदला लेने के लिए उसके परिजनों ने रविंद्र सिंह को पहले गोलियां मारी और फिर उसके बाद सिर पर खंडे पटक कर हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular