Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारअमौसी एयरपोर्ट में आज से 137 दिन तक रनवे बंद

अमौसी एयरपोर्ट में आज से 137 दिन तक रनवे बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-अमौसी एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। लखनऊ- अमौसी एयरपोर्ट में आज से 137 दिन तक रनवे बंद रहेगा। रेलवे ने बताया कि एयरपोर्ट पर दिन में 8 घंटे विमानों का संचालन नहीं होगा। अमौसी एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत का कार्य होना है। आज से समानांतर टैक्सी-वे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 15 जुलाई तक रनवे की मरम्मत का काम चलेगा।

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चलेगा काम

लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि रनवे पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक काम चलेगा। जिसके कारण 80 से ज्यादा उड़ाने प्रतिदिन प्रभावित होगी। नागरिक उड्‌डयन महानिदेशालय ने उड़ान बंद करने की स्वीकृति दे दी है। 1 मार्च से 15 जुलाई तक दिन में उड़ानें बंद रहेंगी। मंजूरी मिलते ही एयरलाइंस की वेबसाइट पर मार्च महीने में दिन के समय एक भी फ्लाइट शो नहीं कर रही है।

साल 2024 के अक्टूबर महीने में यह प्रस्ताव बना था। उस समय एयरलाइन ऑपरेटर ने इसका जमकर विरोध किया और काम बंद कर दिया था। ऑपरेटर्स का कहना था कि उनकी महत्वपूर्ण उड़ानें दिन में होती है। अगर इसे ही रोक दिया जाएगा तो हमें काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। नागरिक उड्‌डयन महानिदेशालय के अधिकारियों ने उन्हें जैसे तैसे करके चुप कराया। इधर, कई एयरलाइंस ने अपने समर शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। एयर इंडिया ने राजधानी दिल्ली की दो उड़ानों का शेड्यूल सुबह कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular