Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारमृत व्यक्ति ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

मृत व्यक्ति ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Thane Rape Case: महाराष्ट्र के ठाणे में रेप का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मृत व्यक्ति पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। मृत व्यक्ति (Dead man) के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप का मामला दर्ज किया गया है। मृत व्यक्ति ने न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि पीड़िता को गर्भवती भी कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां ने यह केस दर्ज कराया है। चकरघिन्नी की तरह गोल-गोल घूमने वाले इस मामले को अब सुलझाने में पुलिस जुट गई है।पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता की मां ने शनिवार (16 फरवरी) को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (Bhartiya Nyaya Sanhita) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 64(1) के तहत ये मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, प्राथमिकी में आरोपी की मौत के समय और परिस्थितियों का कोई जिक्र नहीं किया गया है।अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी ने ठाणे के मुंब्रा इलाके में अपने ही पड़ोस की 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती की थी। जून से अगस्त 2024 के बीच उसने कई बार कथित रूप से उसका यौन शोषण भी किया। इतना ही नहीं, परिवारों के विरोध के बावजूद आरोपी ने नाबालिग लड़की से जबरन शादी कर ली और शादी के कुछ समय बाद लड़की गर्भवती हो गई। 14 फरवरी को पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म भी दिया है।जिस युवक पर रेप और जबरन शादी का आरोप लगाया गया है, उसकी मौत हो चुकी है। मृक शख्स कैसे किसी का रेप और शादी कर सकता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी की मौत कब और कैसे हुई है। पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular