Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारगंगा किनारे मरने वालो को मिलेगा मोक्ष

गंगा किनारे मरने वालो को मिलेगा मोक्ष

प्रयागराज। Dhirendra Shastri on Maha Kumbh stampede: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ भगदड़ पर ऐसा कुछ कह दिया, जिससे सियासत तय मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में हर दिन करोड़ों लोग मर रहे हैं। लेकिन जो गंगा किनारे मरेगा उसे मोक् मिलेगा।

video viral

सोशल मीडिया पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “हमारा एक कम्युनिस्ट बुद्धि का पुराना मित्र है। हमसे कह रहे थे बाबा क्या हुआ अब पर्ची खोलोगे? हमने कहा बिल्कुल खोलेंगे।”

 

धीरेंद्र शास्त्री बोले- लोग मरे नहीं, उन्हें मोक्ष मिला है

उन्होंने आगे बताया, ” शख्स ने मुझसे कहा कि इतने महात्मा, साधु, इतने जपी-तपी, फिर भी इस घटना पर आपका क्या विचार है? हमने कहा- देश में हर दिन लोग मर रहे हैं। कुछ दवा के बिना मर रहे हैं, कोई स्वास्थ्य की व्यवस्था, कुछ हार्ट अटैक से मर रहे हैं। निश्चित यह घटना निंदनीय है और विचित्र है। पर यह महाप्रयोग है, मृत्यु सबकी आनी है, एक दिन मरना सबको है। जो गंगा किनारे मरेगा वह मोक्ष पाएगा। यहां कोई मरा नहीं है। असमय चले गए हैं तो दुख हुआ है। लेकिन उन्हें मोक्ष मिला है।

मौनी अमावस्या पर इस तरह हुआ था हादसा

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या से पहले देर रात 1 बजे के करीब भगदड़ मच गई थी। रात के 1 बजे के करीब जब लोग घाट की तरफ जा रहे थे तो बैरिकेडिंग के पास सोए लोगों के पैरों में फंसकर गिर गए, जिसके बाद पीछे आ रही भीड़ एक ऊपर एक गिरती चली गई। जिसे काबू कर पाना मुश्किल होता गया। लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए भागते रहे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

 

MP के 5 श्रद्धालुओं की भी हुई थी मौत

भगदड़ में मध्य प्रदेश के 5 मृतक शामिल हैं। भोपाल के बृजमोहन शर्मा, नर्मदापुरम के उमेश सराठे, छतरपुर की हुकुम लोधी, रायसेन के मोहनलाल अहिरवार और शीला सोनी की हादसे में मौत हुई है। हुकुम की 19 साल की बेटी घायल है। इसके अलावा भितरवार के हरि साहू और उनकी पत्नी शकुंतला साहू लापता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular