Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशबस ने कुंभ से लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो को मारी...

बस ने कुंभ से लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत।

जबलपुर। जबलपुर में बेलगाम बस ने कुंभ से लौट रहे यात्रियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई। वहीं 8 यात्रियों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा जबलपुर के थाना बेलखेड़ा के पास हुआ। जहां कुंभ स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी ऑटो को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Aaj ki Rashi -गणेश जी की कृपा से इन राशियों को मिलेंगे लाभ ,जानें सफलता और खुशियों का वरदान पाने वाली राशियां कौन सी हैं?

बताया जा रहा है कि सभी यात्री भोपाल के रहने वाले थे। प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में बेलखेड़ा के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस दी, जिसके बाद सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular