Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशट्रान्सफरBraking MP Transfer -42 IAS और 12 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के...

Braking MP Transfer -42 IAS और 12 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

भोपाल| एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 42 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग में 27 जनवरी की रात आदेश जारी कर दिया है।

 

 

 

 

आदेश के तहत रायसेन, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, श्योपुर, बड़वानी, सीहोर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। प्रबंध संचालक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

देवास और उज्जैन के अपर कलेक्टर भी बदले गए हैं। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के उपसचिव के प्रभार में भी बदलाव किया गया है।

11 जिलों को मिले नए कलेक्टर (MP IAS Transfer Order)

नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। टीकमगढ़ में विवेक श्रोत्रि, सतना में सतीश कुमार एस, रायसेन में अरुण कुमार विश्वकर्मा, खंडवा में ऋषव गुप्ता, खरगोन में भव्या मित्तल, बुरहानपुर में हर्ष सिंह, देवास में ऋतु राज, श्योपुर में अर्पित वर्मा, सीहोर में बाला गुरु, बड़वानी में गुंचा सनोबर को कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।

सिबी चक्रवर्ती एम को मुख्यमंत्री सचिव पद पर तैनात किया गया है। उन्हें नगरीय एवं विकास के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर के प्रबंध संचालक के पद पर अविनाश लावण्या को नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश शासन जेल विभाग सचिव ललित कुमार दहीमा को सदस्य राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर के पद पर नियुक्त किया गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular