Saturday, June 7, 2025
spot_img

39 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशजन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तो की सड़क हादसे में हुई मौत।

जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तो की सड़क हादसे में हुई मौत।

बैतूल।  बैतूल में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत गई। इसमें से एक युवक का जन्मदिन था, जो उसके लिए जिंदगी का आखिरी दिन बन गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कालरी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका मिला।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना में मृतक रूपेश नामक युवक का जन्मदिन था, जो अपने दोस्त शंकर के साथ ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था। पार्टी मना कर देर रात ढाबे से लौटते समय सोनाघाटी फोरलेन पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोस्त की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनाघाटी पुलिस चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular