Saturday, June 7, 2025
spot_img

39 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशकालरी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका मिला।

कालरी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटका मिला।

उमरिया। उमरिया में कालरी कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे में लटका मिला। घटना की सूचना कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मप्र जल निगम परियोजना महाप्रबंधक को नोटिस जारी

पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालरी कर्मचारी का शव दफाई क्षेत्र स्थित कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान रवि बर्मन (35), पिता मंगल बर्मन के रूप में हुई है। मृतक पाली प्रोजेक्ट में हेल्पर के रूप में पदस्थ था। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पत्नी रजनी बर्मन पिछले कुछ दिनों से मायके में थी और शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे घर लौटी। तभी इस दुखद घटना का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। मृतक रवि बर्मन के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूत्रों के अनुसार मृतक रवि बर्मन कर्ज के बड़े बोझ तले दबा हुआ था। सम्भावना जताई जा रही है की इन्हीं कारणों से कालरी कर्मी ने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं मृतक का आज शनिवार को हेल्पर से इलेक्ट्रिशियन के रूप में प्रोमोशन होना था। प्रमोशन के एक दिन पहले आत्मघाती कदम उठाना बड़े सवाल खड़ा कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular