Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशपुराने विवाद को लेकर ताऊ और उनके बेटे ने अपने चचेरे भाई...

पुराने विवाद को लेकर ताऊ और उनके बेटे ने अपने चचेरे भाई को मारी गोली।

भिंड। जिले के पावई थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनजारी पुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नारायण सिंह गुर्जर एवं उनके बेटे पिंटू ने अपने चचेरे भाई रामवीर को गोली मार दी। पुराने विवाद को लेकर ताऊ एवं उनके बेटे पिंटू ने अपने चचेरे भाई रामवीर सिंह गुर्जर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

कलयुगी बेटा, शादी नहीं कराने पर बेटा ने कुल्हाड़ी मारकर अपने ही पिता को उतरा मौत के घाट।

जानकारी के अनुसार रामवीर सिंह गुर्जर मेहगांव में स्कूल चलाता है। आज अपने गांव जनजारी पुरा पत्नी के साथ पूजा करने आया था। घर के बाहर जैसे ही आया तभी पुरानी रंजिश के चलते अचानक नारायण सिंह गुर्जर एवं उनके बेटे पिंटू दोनों रामवीर को गोली मार दी। गोली कमर में जा लगी। आनन फानन में परिवार के लोग हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने घायल रामवीर को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर पहुंचते ही रामवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पावई थाना को मिली तो थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। शक के दायरे में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular