Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशकलयुगी बेटा, शादी नहीं कराने पर बेटा ने कुल्हाड़ी मारकर अपने ही...

कलयुगी बेटा, शादी नहीं कराने पर बेटा ने कुल्हाड़ी मारकर अपने ही पिता को उतरा मौत के घाट।

दमोह। दमोह से निर्मम हत्या करने के मामले में सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार कौशिक ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

लोक अभियोजक दिलीप सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, साल 2022 में मडियादो थाना क्षेत्र में दर्ज अपराध क्रमांक 184/22 धारा 302 भा.द.वि. का मामला दर्ज किया था। जिसमें पुलिस को माखन अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि, मेरे दादा लुक्का अहिरवार खाट पर पड़े हुए हैं जिनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी के निशान हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की विवेचना शुरू की। जिसमें पता चला कि मृतक का छोटा बेटा पप्पू अहिरवार घटना के बाद से घर पर नहीं है।

https://apkfab.com/satyagrah-samachar/com.satyagrahsamachar.satyagrahsamachar/apk?h=bb67fef852ffcb50e8bc69da5d5aca5f9e0f52a99b3a70bb405746add8f2506f

जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी कर पप्पू को गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने बताया कि बार बार कहने के बाद भी मेरे पिता मेरी शादी नहीं करा रहे थे। रात में शराब के नशे में कुल्हाड़ी मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया करीब 3 बर्ष चलें मामले में गवाहों और साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने आजीवन कारावास एवं दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular