Sunday, June 8, 2025
spot_img

36.8 C
Delhi
Sunday, June 8, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशसड़क हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली, जिसमें मृतक दूल्हा...

सड़क हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली, जिसमें मृतक दूल्हा था।

पन्ना। पन्ना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवार की खुशियां छीन ली। कुछ घंटे पहले हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अब जानकारी मिली है कि मृतक दूल्हा था, जिसके परिवार के दो अन्य लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई है। कुछ दिनों बाद वह शादी के बंधन में बंधने वाला था।

महाकुंभ मेला में 20 सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग।

21 वर्षीय मृतक चंद्रशेखर पाल के पिता ने जनकारी देते हुए बताया कि वह तेलंगाना में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काम किया करता था। आगामी 6 फरवरी को उसकी शादी होनी थी, जिसके चलते वह कार से फैमिली के साथ झांसी जा रहा था। इसी दौरान अमानगंज थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दूल्हा चंद्रशेखर, 35 वर्षीय अनिल पाल और उसकी 12 साल की बेटी मानवी पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल की पत्नी सुनीता और 10 साल का बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे ने सिर्फ 3 लोगों की जान नहीं गई, बल्कि दो परिवारों की खुशियां छीन ली है। दूल्हा बनने जा रहे युवक के घर में अब मातम छा गया है। परिजन उसे सजाकर घोड़ी चढाने की तैयारियां कर रहे थे, वे अब अपने बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular