बैतूल। बैतूल जिला जेल में कैदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर से जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए भिजवाया। सूचना पर जिया न्यायालय के जज भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
ऑटो चालक को दिल दे बैठी छात्रा,युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म।
बैतूल की जिला जेल में देर रात कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी 376 और पॉक्सो एक्ट में जेल में बंद था। उसके खिलाफ मामला बैतूल न्यायालय में चल रहा था। बताया जा रहा है कि न्यायालय में प्रकरण लड़ने के लिए परिवार की मदद नहीं मिलने से नाराज था। संभवतः इसी कारण आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृत कैदी आठनेर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कैदी के शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।