Saturday, June 7, 2025
spot_img

39 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशऑटो चालक को दिल दे बैठी छात्रा,युवक ने शादी का झांसा देकर...

ऑटो चालक को दिल दे बैठी छात्रा,युवक ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म।

ग्वालियर।  ग्वालियर में ऑटो से कोचिंग जाते जाते ड्राइवर को दिल दे बैठी छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। ऑटो चालक ने युवती को शादी का झांसा दिया था। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे के मौत के सदमे में , पिता ने भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या।

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह कोचिंग जाने के लिए एक ऑटो का इस्तेमाल करती थी। तभी 2023 में उसने हजीरा थाना क्षेत्र के चार शहर का नाका में रहने वाले ऑटो चालक सुंदरम बाथम से मुलाकात हुई थी। छात्रा उसी के ऑटो से कोचिंग आती-जाती थी। इस दौरान ऑटो चालक ने छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातचीत करने लगा। बातचीत करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम होने पर नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद ऑटो चालक उसे चार शहर का नाका ले गया। जहां उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और शोषण करने लगा और बाद में उससे शादी करने से मुकर गया। प्रेमी से धोखा मिला तो छात्रा थाने पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। अब उसे जेल भेजने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular