Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेश132 KV लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह...

132 KV लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए।

धार। धार जिले के टांडा से बड़ी खबर सामने आई है, यहां 132 KV लाइन की चपेट में आने से तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना टांडा के समीप ग्राम कालीदेवी की है। यहां 132 KV लाइन में फाल्ट होने से नीचे खेल रहे तीन बच्चे हादसे का शिकार हो गए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनकर वे दौड़े। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चे इधर-उधर गिरे हुए थे। जिसके बाद तत्काल सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

प्रेमिका ने पुराने प्रेमी से कराई नए प्रेमी की हत्या।

डॉक्टर नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना रविवार शाम की है। परिजन बुरी तरह झुलसे बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना में झुलसे बच्चों के नाम सुजीत (12), नितिन (10), अमृता (6) वर्ष है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 132 KV की यह लाइन जुलवानिया से आ रही है, जो राजगढ़ जा रही है। इसी लाइन में फाल्ट होने से यह हादसा हुआ है। घटना में झुलसे बच्चों का राजगढ़ के कंचन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular