Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशरेप केस में फरार चल रहे बीजेपी नेता ने शनिवार को थाने...

रेप केस में फरार चल रहे बीजेपी नेता ने शनिवार को थाने के सामने खुद को किया सरेंडर।

विदिशा)। रेप केस में फरार चल रहे बीजेपी नेता जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने शनिवार को शमशाबाद विधानसभा के नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया है। पुलिस पिछले तीन हफ्ते से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। आखिरकार आरोपी ने शनिवार को खुद ही सरेंडर कर दिया। इसके पहले उसने वीडियो जारी कर अपने आपको को निर्दोष बताया था।

घरेलू विवाद और चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी को उतरा मौत के घाट।

23 वर्षीय युवती ने 5 दिसंबर को बीजेपी नेता योगेंद्र सोलंकी पर रेप का आरोप लगाया था। थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। रेप का केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। युवती ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए एसपी से शिकायत की थी। उसने आरोपी की लोकेशन तक बताई थी लेकिन पुलिस आरोपी को पकड़ पाती उससे पहले ही वह भाग गया था। कल बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड किया जिसमें उसने अपने आप को निर्दोष बताया और पुलिस के सामने सरेंडर करने की बात कही थी। इसी कड़ी में आज आरोपी ने नटेरन थाने में सरेंडर कर दिया। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह राजपूत ने इसकी पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular