Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeजबलपुरशर्मनाक करतूत, महिला के साथ खुद पति, जेठ और देवर ने मिलकर...

शर्मनाक करतूत, महिला के साथ खुद पति, जेठ और देवर ने मिलकर किया गैंग रेप।

जबलपुर। जबलपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है, हैरानी वाली बात तो यह है कि इस शर्मनाक करतूत को और किसी ने नहीं बल्कि खुद उसका पति, जेठ और एक देवर ने मिलकर अंजाम दिया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस में शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद न्याय की गुहार लेकर आज महिला जनसुनवाई में एसपी ऑफिस पहुंची। जिसके बाद उसे यहां कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

जानकारी के मुताबिक मामला अधारताल थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने अपने पति जेठ और देवर समेत 4 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक घर में ही उसके हाथ पैर बांधकर कर उसके साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने इससे पहले भी कई बार पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पति की पिटाई की वजह से वह जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो गई है। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तेज रफ्तार बोलेरो ने 4 लोगों को रौंदा, मौत।

वहीं इस पूरे मामले में एएसपी सोनाली दुबे ने बताया कि आज जनसुनवाई के दौरान एक पीड़िता यहां शिकायत लेकर पहुंची। उसने बताया कि उसके साथ पति, जेठ और देवर ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। थाने भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। इसमें जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular