Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशनिर्दयी पति, अपनी ही गर्भवती पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका नीचे

निर्दयी पति, अपनी ही गर्भवती पत्नी को तीसरी मंजिल से फेंका नीचे

ग्वालियर।  ग्वालियर में एक निर्दयी पति की घिनौनी करतूत सामने आई है। युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक कर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस वारदात को अंजाम देने में पीड़ित महिला की सास और ननद ने भी साथ दिया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

दिवाली पर घर आई थी पहली पत्नी

घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि पहली पत्नी दीपावली वाले दिन घर आई थी। जिसे लेकर दूसरी पत्नी (पीड़िता) ने आपत्ति जताई और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। पति ने धोखे में रखकर पहली शादी छुपाई थी और दूसरी शादी की थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पहले से शादीशुदा हैं दोनों पति-पत्नी

दरअसल, देहात पिछोर गतारी गांव की रहने वाली रचना कुशवाह नाम की महिला की दूसरी शादी फरवरी 2024 में झांसी रोड थाना क्षेत्र के कोठी गांव में रहने वाले बबलू कुशवाह से हुई थी। दोनों पति-पत्नी पहले से ही शादीशुदा थे और दोनों ने ही डिवोर्स के बाद यहां दूसरी शादी की थी। सब कुछ घर में ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन 1 नवंबर को रचना को घर की तीसरी मंजिल से किसी ने उसे फेंक दिया। तीसरी मंजिल से फेंकने पर रचना गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका पता चलते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे लगा रहे स्कूल में झाड़ू।

छत से धक्का` देकर फेंकने का आरोप

रचना के परिवार वालों का आरोप है कि उसके पति बबलू और उसकी पहली पत्नी रानी, उसकी सास कमला बाई और देवरानी कमलेश, ज्योति ने मिलकर उसे छत से धक्का मारकर तीसरी मंजिल से फेंका है। जबकि रचना चार माह की प्रेग्नेंट है और उसके पेट में दो जुड़वा बच्चें है। पति ने झूठ बोलकर शादी की थी। उसने पहली पत्नी को डिवोर्स देने की बात बताई थी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और वह दीपावली वाले दिन बबलू के घर पहुंच गई थी। रानी ने घर पर दिवाली मनाई थी।

 

घर में ताला लगाकर भागे ससुराल वाले

इस बात पर रचना और उसके पति बबलू के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद उन सब ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। उनकी इस शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और तहसीलदार को बुलाकर घायल महिला के बयान कराए। सूचना लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बबलू अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर फरार हो चुका था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular