Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशमाता के दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों को बदमाशों ने लूटने और...

माता के दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों को बदमाशों ने लूटने और जान से मारने की कोशिश की।

भिंड । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला भिंड से सामने आया है, जहां माता के दर्शन कर लौट रहे ग्रामीणों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को हथियारबंद बदमाशों ने लूटने और जान से मारने की कोशिश की।

भतीजे ने ही चाचा को उतरा था मौत के घाट।

मामला भिंड जिले की लहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दबोह का है। जहां देवरी मोड़ पर भोबई महारोली की माता से दर्शन करके भक्तों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली करीब 30 लोग कईथा अपने गांव जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोक कर विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद थोड़ी दूर आगे जाने पर बदमशों से अपने और साथियों को बुला लिया।

फिर ग्रामीणों के साथ मारपीट कर महिलाओं से छीना झपटी की गई। इसके साथ ही लाठी डंडे से मारपीट की। जिसके बाद घटना में ग्रामीण एक जुट हुए और बदमाशों को वहां से भगाया। वहीं घटना में कई ग्रामीणों को गंभीर चोट आई थी। जिसका इलाज पास के अस्पातल में किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि 10 से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने लूटने और जान से मारने की कोशिश की , जिसके बाद सभी एक जुट हुए और उनसे लड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular