Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeजुन्नारदेवविशाल देवी जागरण में जमकर झूमे श्रोता

विशाल देवी जागरण में जमकर झूमे श्रोता

 

 

जुन्नारदेव —- युवा शक्ति मां काली पूजा उत्सव समिति के तत्वाधान में मन्नत वाली माता महाकाली के प्रांगण में विशाल देवी जागरण में श्रोता देर रात तक झूमते नजर आए। कोयलांचल के सुप्रसिद्ध जागरण ग्रुप डी एम म्यूजिकल इवेंट्स जय मां भवानी जागरण ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति माता महाकाली के दरबार में दी गई वहीं भजन गायिका सनातनी बिटिया अपर्णा किशोरी द्वारा जगमग ज्योत जले, मैया के दीवानों ने दरबार सजाया है,

पंखिड़ा ओ पंखिड़ा गीतों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए वही कोयलांचल के सुप्रसिद्ध कलाकार रूपेश कहार द्वारा गणेश वंदना एवं गले से लगा लो ना गीतो ने लोगों का मन मोह लिया। मनीष बंदेवार द्वारा खाटू श्याम भजन हारा हू बाबा, काली कमली वाला मेरा यार है पर श्रोता भाव बिहार हो गए। ग्रुप के संचालक ऑडियो वीडियो सिंगर धर्मेंद्र मालवीय द्वारा रामकिशोर रागी का गया गया गीत खप्पर लेकर जीभ निकाली आ गई मैया काली में श्रोता जमकर नाचे। देर रात्रि तक देवी जागरण में भक्तों की उपस्थिति रही।

पवन कल्याण ने अपनी पार्टी के भीतर सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य पर कही बात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular