Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeसत्यागृह समाचारतेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित...

तेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित 8 लोगों की मौत

बलरामपुर। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। राजपुर- कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे।

तेज रफ्तार बोलेरो कार ने सड़क किनारे खड़े तीन बाइक सवारों को मारी टक्‍कर

शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कॉर्पियो में एक बालिका, एक महिला व चार आदमियों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो पर से चालक का नियंत्रण हट गया। स्कॉर्पियो सड़क किनारे मौजूद डबरी (खदान) में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था और उसके सारे गेट बंद हो गए थे। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा था। डबरी में पानी अधिक होने के कारण कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा था।

मामूली विवाद के चलते आरोपी बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया

14 वर्षीय किशोरी को AI की मदद से फोटो बनाकर युवक करता रहा ब्लैकमेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular