Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशविधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी गंभीर सिंह का हुआ निधन

विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी गंभीर सिंह का हुआ निधन

चौधरी गंभीर सिंह एक समय में कमलनाथ के खासे करीबी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1995 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से की थी, जब वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। लोकसभा चुनाव के बीच वे भाजपा में शामिल हो गए थे।

पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते विवाद में पथराव शुरू

छिंदवाड़ा की  विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके चौधरी गंभीर सिंह का हृदय गति रुक जाने से शुक्रवार सुबह 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन से चौरई और छिंदवाड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। उनके करीबी गुंजन शुक्ला ने बताया कि चौधरी गंभीर सिंह शुक्रवार सुबह अपने घर में चाय पीने के बाद कुर्सी पर बैठे थे, इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके मुंह से झाग आने के बाद उनका बेटा उन्हें पास ही एक डॉक्टर के पास ले जाया। जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की संयुक्त टीम ने सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से मंगलवार को संयुक्त भ्रमण एवं किया निरीक्षण

चौधरी गंभीर सिंह एक समय में कमलनाथ के खासे करीबी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1995 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से की थी, जब वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। उन्होंने 1998 में चौरई विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। लेकिन, इसके बाद उन्होंने दो बार और चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

लोकसभा चुनाव के समय भाजपा में हुए थे शामिल

पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह ने कमलनाथ से नाराजगी के चलते लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। रघुवंशी समाज में उनका अच्छा प्रभाव था, ऐसे में उनके निधन से समाज में शोक की लहर है।

 

सांसद और पूर्व सांसद ने दी श्रद्धांजलि

चौधरी गंभीर सिंह के निधन से छिंदवाड़ा की राजनीति में भी शोक की लहर देखी जा रही है। पूर्व सांसद नकुलनाथ और सांसद विवेक बंटी साहू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से छिंदवाड़ा के राजनीतिक जगत को एक बड़ी क्षति हुई है।

दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’,देती है भाई दूज का संदेश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular