Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशदिवाली के शुभ पर्व पर ,जमीनी विवाद में एक ही, परिवार के...

दिवाली के शुभ पर्व पर ,जमीनी विवाद में एक ही, परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

https://satyagrahsamachar.online/क्राइम/1237/

डिंडौरी। गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद के चलते खेत में धान कटाई कर रहे पिता सहित दो बेटों की विरोधियों द्वारा मौके पर ही नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। मामला करंजिया विकासखंड के पंचायत मानिकपुर के पोषक गांव लालपुर की है। विवाद में 65 वर्षीय धर्म सिंह मरावी , 40 वर्षीय शिवराज मरावी, 28 वर्षीय रघुराज की हत्या हुई है। गंभीर रूप से घायल तीसरे बेटे रामराज को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने घटना स्थल परनिरीक्षण कर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों निर्देशित करते हुए तत्काल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए कहा है

लोमड़ी ने 6 लोगों पर किया हमला गंभीर रूप से घायल जिनमें बच्चे, महिला और वृद्ध शामिल

गाड़ासरई थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संबंध में फिलहाल कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से जुटे हैं। आगे की जांच व विवेचना तथा आरोपियों की धरपकड़ के पुलिस महकमा लग गया है।

दीपावली त्यौहार के मौके पर मृतकों के स्वजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है, जबकि इस हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाड़ासरई थाना की पुलिस बल गांव में मौजूद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular