Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeउमरियाधान की फसल खाने के बाद 4 जंगली हाथियों की मौत

धान की फसल खाने के बाद 4 जंगली हाथियों की मौत

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां धान की फसल खाने के बाद 4 जंगली हाथियों की मौत हो गई है। जबकि कई हाथी गंभीर बीमार हो गए है। इस घटना से समूचे वन अमले में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंचा वन विभाग का अमला मामले की जांच में जुट गया है। पूरा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के सलखनियां बीट का है। बताया जा रहा है धान की फसल में लगे माहुर रोग से बचाव के लिए किसानों ने फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था।

26 साल की युवती की गोली मार कर हत्या

उसी फसल को हाथियों के झुंड ने सेवन कर लिया। जिसके बाद हाथियों की हालत बिगड़ने लगी। खबर लिखे जाने तक 4 हाथियों की मौत हो चुकी है। मृत हाथियों को पोस्टमार्टम कराने और कीटनाशक का सेवन करने से बीमार हाथियों के इलाज के लिए उमरिया और कटनी जिले से चिकित्सकों की टीम भी रवाना हुई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पनपथा बफर जोन अंतर्गत ग्राम बकेली-सलखनिया के पास की बताई जा रही है। मौके पर नेशनल पार्क की टीम, वन विभाग की टीम पहुँच कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताया यह भी जा रहा है कि कई हाथियों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर जंगली हाथियों का झुंड सक्रिय है, जिसके बाद बांधवगढ़ पार्क प्रबंधन और वन विभाग मुस्तैदी के साथ नजर बनाए हुए हैं।

70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का ऐलान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular