जबलपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ये हो गए, कि आए दिन मासूम बच्चियों से बूढ़ी महिला तक हवेशियों का शिकार हो रही हैं। एक बात फिर प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें तीन साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया।
मामला जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां अपनी मां के साथ मौसी के घर आई 3 साल की बच्ची को पड़ोस में रहने वाले 55 साल के अधेड़ ने खिलाने के नाम पर अपने घर के गया। इसके बाद खाली घर में उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं मासूम घर पहुंची तो उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया।
बच्ची की बात सुन मां और मौसी के होश उड़ गए। घटना के तुरंत बाद बच्ची के परिजन थाने में शिकायत करने पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया।