Friday, June 6, 2025
spot_img

37.9 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeमुंबईपुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा; गांव में सुरक्षा व्यवस्था की गई...

पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा; गांव में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ीमहाराष्ट्र में मस्जिद में हुआ धमाका,

महाराष्ट्र के बीड जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक मस्जिद में जिलेटिन की छड़ों से धमाका हुआ है। पुलिस के मुताबिक धमाके में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद में धमाके का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर यह धमाका जिलेटिन की छड़ों से हुआ है। पुलिस ने जानकारी दी कि धमाके में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना रात लगभग ढाई बजे की है। पुलिस के मुताबिक यह घटना बीड जिले की जियोराई तहसील के अर्धा मसला गांव की है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि धमाके में मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि कानून-व्यवस्था के लिहाज से गांव में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित तौर पर वहां जिलेटिन की कुछ छड़ें रख दीं। कुछ ही देर में धमाका हो गया

गांव के प्रधान ने सुबह करीब चार बजे तलवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि धमाके के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कानून के अनुसार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular