Saturday, June 7, 2025
spot_img

36.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशइनोवा कार की ट्रक से हुई टक्कर,हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक...

इनोवा कार की ट्रक से हुई टक्कर,हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत।

उज्जैन। नागदा के पास उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार इनोवा कार, ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट कितना भयावह था, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है।

महिला ने अपनी 1 साल की बेटी की हत्या, फिर खुद ने लगा ली फांसी।

इंदौर के रहवासी इनोवा में सवार होकर राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह जाने के लिए निकले थे। तभी बेड़ावन्या गांव के पास भारत पेट्रोलियम के ट्रक से गाड़ी की टक्कर हो गई। कार में मौजूद 4 लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कुछ लोगों के तो शरीर के अंग ही शरीर से अलग हो गए। हादसे में 3 लोग घायल हो गए।

 

इस हादसे में एक शख्स सही सलामत बच गया और उसे खरोंच तक नहीं आई। उसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पंचनामा कर मृतकों के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular