Saturday, June 7, 2025
spot_img

33.7 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेश6 साल की मासूम के साथ की दुष्कर्म की कोशिश।

6 साल की मासूम के साथ की दुष्कर्म की कोशिश।

भोपाल। मासूम बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां एक 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने परिवार और बच्ची की काउंसलिंग के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी 6 साल की मासूम के पिता का दोस्त

जानकारी के मुताबिक घटना शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां एक 6 साल की बच्ची के दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम राजू है, जिसकी उम्र 50 साल है। हैरानी वाली बात तो यह है कि आरोपी 6 साल की मासूम के पिता का दोस्त है।

आपसी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर की हत्या।

मासूम ने ऐसे अपने आप को बचाया

बताया जा रहा है कि मासूम को अकेला देखकर आरोपी की नियत बिगड़ गई और वह मासूम बच्ची को अपने घर में खींच कर ले गया। जब उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तो बच्ची ने राजू के हाथ में काट लिया और आरोपी के घर से भाग गई। पुलिस ने परिवार और बच्ची की काउंसलिंग के बाद मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular