Wednesday, June 4, 2025
spot_img

31.2 C
Delhi
Wednesday, June 4, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश के 8 जिलों में आंधी के आसार, हल्की से मध्यम...

मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आंधी के आसार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में छह मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे तेज गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों में आठ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई। 21 मई से तापमान मे

मध्य प्रदेश में छह मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे तेज गर्मी से राहत मिली है। अगले 24 घंटों में आठ जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई। 21 मई से तापमान में गिर

मध्य प्रदेश में बारिश के आसार।

सोमवार को 50 जिलों में हुई बारि। जैसे-जैसे मौसम प्रणालियां मजबूत हो रही हैं, वैसे-वैसे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। छह मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तेज गर्मी से राहत मिली हुई है।

 

अगले 24 घंटों में आठ जिलों बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी में आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

 

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन में तीखी धूप रही। दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली। राजधानी समेत प्रदेश के करीब 50 जिलों में कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश सीधी में 29 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा दमोह, उमरिया, रतलाम और शिवपुरी समेत धार में बारिश हुई।

चौंकाने वाली बात यह है कि बारिश की इन गतिविधियों के बीच खजुराहो में दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 21 मई से तापमान में गिरावट संभावित है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular