Saturday, June 7, 2025
spot_img

33.7 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeमध्यप्रदेशहाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सुलझी महिला।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सुलझी महिला।

भोपाल।  भोपाल में हाईटेंशन लाइन से एक और हादसा हो गया। जहां घर की छत पर काम कर रही महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले नवरात्रि के दिन चार युवक भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए थे।

यह पूरी घटना निशातपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, रतन कॉलोनी में एक महिला अपने घर की छत पर काम कर रही थी। इस दौरान वह हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

सांप (नागिन) आई काल बनके,6 लोगों की डस ली, 3की मौत।

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इसी क्षेत्र और कॉलोनी में नवरात्रि के दिन भी हादसा हुआ था। चार युवक भी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए थे। क्षेत्र में झूलते हुए हाइटेंशन लाइन हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। विभाग की जानकारी में बार बार मामला लाने के बाद भी अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा लगता है कि शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular