Monday, June 2, 2025
spot_img

26.9 C
Delhi
Monday, June 2, 2025
spot_img

Homeबड़ी खबरदिवाली के दिन दर्दनाक हादसा , छह लोगों की मौत

दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा , छह लोगों की मौत

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिवाली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। जहां छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। यह पूरी घटना मुजरिया थाना क्षेत्र की है।

छोटी दिवाली की रात को एक युवक की पड़ोसियों ने की हत्या

नोएडा में काम करने वाले दिवाली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। उन्होंने टेंपो बुक किया था। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के पास पहुंचा। जहां हाईवे पर गलत दिशा से आ मैक्स (पिकअप) ने टक्कर मार दी। इस दौरान पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई। पिकअप की टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

जिले में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या

इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद चीख पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों में अतुल, पाना देवी, कन्हई, सुषमा, कार्तिक और शीनू शामिल है। वहीं टेंपो चालक मनोज, कप्तान सिंह, मेघ सिंह, अमन और धर्मवीर घायल है। फिलहाल पुलिस ने मैक्स (पिकअप) को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

दिवाली के शुभ अवसर पर सोने की कीमतों में आई गिरावट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular