ग्वालियर। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है। तेज रफ्तार वाहन सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण बन रहे है। इसी कड़ी में ग्वालियर जिले के डबरा में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई है।
पिछोर थाना क्षेत्र की है, जहां दो बाइक की आमने सामने भिड़ंत में रोहित जाटव और कल्याण सिंह जाट दोनों निवासी ग्राम कैथोदा की मौत हो गई है। पिछोर थाना पुलिस दोनों मृतकों के शव को लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंची है। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। बताया जाता है कि तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण बनी है।