Friday, June 6, 2025
spot_img

37.9 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeप्रदेश13 साल के लड़के ने अपनी छोटी बहना की हत्या।

13 साल के लड़के ने अपनी छोटी बहना की हत्या।

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर से हैरान और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के लकड़े ने अपनी 6 साल की चचेरी बहन की हत्या (13 year old Brother Murder his 6 year old sister) कर दी। पुलिस ने भाई से जब बहन की हत्या करने की वजह पूछी गई तो उसने जो कारण बताए तो वो सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए। लड़के ने कहा कि घर में सभी लोग सिर्फ उससे ही लाड-प्यार करते हैं। मुझसे कोई भी प्यार नहीं करता। इस बात से नाराज होकर मैंने उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या का आइडिया सीरियल किलर फिल्म ‘रमन राघव’ (Raman Raghav) से लिया था।

पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई ने युवक पर की फायरिंग।

पेल्हार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव सुबह करीब साढ़े चार बजे श्रीराम नगर पहाड़ी पर मिलने के बाद से हड़कंप मच गया था। लड़की शनिवार शाम को लापता हुई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पास की एक कंपनी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में लड़का लड़की को कहीं ले जाता हुआ दिखा। लड़के ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में सच कबूल कर लिया। मृतक बच्ची का नाम शिद्रखातुन खान है। वह अपने परिवार के साथ नाला सोपारा पूर्व के श्रीराम नगर इलाके में रहती थी।

आरोपी भाई को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि उसने बच्ची की हत्या करने से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सीरियल किलिंग हिंदी फिल्म रमन राघव 2.0 देखी थी। इसके बाद उनसे इस वारदात को अंजाम दिया। उसे अपनी चचेरी बहन से चिढ़ थी कि परिवार में सभी लोग छुटकी से इतना प्यार और परवाह करते हैं, जबकि उसे कोई प्यार नहीं करता और न ही उसकी कोई परवाह करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular