महाराष्ट्र (Maharashtra)। पुणे (Pune) से ट्रुथ एंड डेयर गेम के डर्टी खेल का मामला सामने आया है। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में ट्रुथ एंड डेयर गेम खेल में 17 साल की नाबालिग लड़की को फंसाने के बाद तीन युवकों ने गैंगरेप (gang rape) किया। तीनों लड़कों ने शराब के नशे में लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की की इंस्टाग्राम पर 22 साल की लड़की से दोस्ती हुई, जो एक रील स्टार है। रील स्टार लड़की के तीन दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घटना मंगलवार रात की है। पीड़िता नीट की तैयारी कर रही है।
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लगाए गए करंट के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत।
मंगलवार, 21 जनवरी को लड़की की रील स्टार दोस्त ने उसे फोन किया और पूछा कि क्या उसे एक दिन के लिए घर में रहने के लिए जगह मिल सकती है। लड़की ने अपनी ऑनलाइन फ्रेंड को अपने फ्लैट पर रुकने की इजाजत दे दी। इसके बाद लड़की की रील स्टार दोस्त उसे एक पार्टी में ले गई। पार्टी में सभी ने शराब पी हुई थी।
पार्टी में रील स्टार के और भी दोस्त थे। सभी ने मिलकर Truth or Dare गेम खेलना शुरू किया। इसी बीच तीन युवकों ने लड़की को फंसा दिया। गेम की शर्त के मुताबिक तीनों युवक बाथरूम में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान लड़की के किसी रिश्तेदार का फोन आया। फोन ऑन होते ही उसके रिश्तेदारों को सारी बात पता चल गई और उन्होंने लड़की के माता-पिता को फोन कर सारी बात बता दी। युवकों ये नहीं पता था कि फोन ऑन है।
रील स्टार से भी पूछताछ
इसके बाद लड़की के माता-पिता तुरंत लड़की को बचाने के लिए रावेत पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस को घटना का विवरण देते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए पीड़िता की रील स्टार दोस्त को भी बुलाया गया था। पीड़ित लड़की को आरोपियों के नाम और उस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जहां ये घटना हुई।
आरोपियों की हुई पहचान
आरोपियों की पहचान आयुष आनंद भोईटे, सुशील बलद्र ठाकुर, रितिक संजय सिंह के रूप में हुई है, जो पहली बार ही लड़की की एक रील स्टार फ्रेंड के जरिए उससे मिले थे। न्होंने नशे की हालत में लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। अब पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।