Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeदैनिक राशिफलआज का राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। समय शानदार है, उसका फायदा उठाएं। आपके सामने कई नए अवसर आएंगे। उन्हें किसी भी कीमत हाथ से जानें नहीं दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य आपके पक्ष में रहेगा। लव लाइफ में सकारात्मकता आएगी। आप अपने रिश्ते को मजबूती देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

आज की सलाह- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इच्छाओं की पूर्ती होगी।

वृषभ राशि  आज आप पर चंद्र देव के मेहरबानी रहेगी। कुछ ऐसा होगा, जिससे घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बन जायेगा। अतीत में अपने जो निर्णय लिए थे, वो फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। आपके अच्छे कर्म आपको पुरस्कृत करेंगे। किसी भी पेपर में बिना पढ़े सिग्नेचर नहीं करें। सावधान रहें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च की अधिकता से व्याकुलता रह सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चनीटा सता सकती है। उचित देखभाल करें।

आज की सलाह- बजरंगबली को सुगंधित पुष्प की माला अर्पित करें। चमेली के तेल का दीपक जलाएं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

मिथुन राशि आज सपनों के सच होने का समय है। क्या सही है क्या गलत है? इसमें आज आपको फर्क करना सीखना होगा। लापरवाही की जरा भी गुंजाइश नहीं है। ये वह समय है, जब आप अपनी रुचि के क्षेत्र में कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। आज लिए गए फैसले भविष्य में यकीनन कुछ अच्छे नतीजे देंगे। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति सामान्य है। स्वास्थ्य के मामले में उतार-चढ़ाव रहेगा है। भागदौड़ की अपेक्षा थोड़ा आराम करना सही रहेगा।

आज की सलाह: चिढ़चिढ़ापन रहेगा। ध्यान लगाएं। आराम मिलेगा।

कर्क राशि  आज आप पर दुर्भाग्य हावी रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसका परिणाम बिल्कुल विपरीत होगा। इस वजह से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। लेकिन उम्मीद न खोएं, सब कुछ सामान्य होने वाला है। समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता।इसी सोच के साथ आगे बढ़ें। आज बुरा समय है, तो कल अच्छा भी होगा। आज आप आसानी से किसी के बहकावे में आ सकते हैं, जो आपके इमोशन साथ खिलवाड़ कर सकता है। सतर्क रहें।

आज की सलाह: आज जो भी निर्णय लें, वो दिल से नहीं दिमाग से लें। बजरंग बाण का पाठ करें। परिणाम अच्छा मिलेगा।

सिंह राशि आज आप ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अपने लिए खड़े होने का साहस रखें। शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार शैक्षणिक क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और वित्तीय मामले आज आपके पक्ष में होने की संभावना है। कानूनी मुकदमे आपको परेशान कर सकते हैं।

आज की सलाह: क्रोध और वाणी दोष से छुटकारा पाने के लिए ॐ हं हनुमते नमः का जाप करें।

कन्या राशि आज का दिन व्यस्तता भरा है। ऑफिस के काम का दबाव ज्यादा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। आपको आश्चर्यचकित करने वाली अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन से बहुत अधिक अपेक्षा न रखें, आगे बढ़ने का समय है।

आज की सलाह: हनुमान जी की पूजा करें। घी का दीपक जलाकर ॐ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। भाग्य मजबूत होगा।

तुला राशि आज पेशेवर मोर्चे पर अपनी क्षमता दिखाने का समय है। आपके कार्य की तारीफ होगी। आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। आपको इसमें एक ऐसा साथी मिलेगा, जो आपका कंधे से कन्धा मिलाकर साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। जीवन में अचानक बदलाव की संभावना है। आप सफल होंगे, लेकिन आपको बस साहस और आत्मविश्वास की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और धन से संबंधित मामलों में सुधार होगा।

आज की सलाह- हनुमान जी तुलसी दाल अर्पित करें। मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृश्चिक राशि आज का दिन आपके शानदार है। आज आप रूटीन काम से थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। समय अच्छा है, उसका फायदा लें। आज आप जो निर्णय लेंगे, उसके दूरगामी परिणाम होंगे। न्याय आपके साथ रहेगा, खासकर कानूनी मामलों में। रचनात्मक पेशे से जुड़े लोग कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। धन का आगमन होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा में सफलता मिलेगी।

आज की सलाह- बजरंगबली को चोला चढ़ाएं। चमेली के तेल का दीया जलाकर हनुमान चालीसा का 5 पाठ करें। भाग्य चमकेगा।

धनु राशि आप अपने जीवन में एक नई शुरुआत देखेंगे। अवसर अपने आप आपके पास आएंगे। अपनी सूझ-बूझ और काबिलियत पर भरोसा रखें और अपने करीबियों को गुमराह न होने दें। शांत और संयमित रहें, क्योंकि आपके आस-पास के लोग आपको भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। धन की बर्बादी हो सकती है, इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें। स्वास्थ्य कम लिहाज से दिन उत्तम है। भविष्य की चिंता सता सकती है। धैर्य रखें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

आज की सलाह- बंदरों को गुड़ और चने डालें। हनुमानजी को नारियल अर्पित करें। कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि आज किसी करीबी परिचित से मुलाकात संभव है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आप खुद को कुछ ऑफिस के कार्यों में व्यस्त पा सकते हैं। बॉस से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ये आपके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। आप हैरान रह जाएंगे। अभी यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। एक-दो दिन के बाद ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन धीमे चलाएं।

आज की सलाह- हनुमानजी के सामने सरसो के तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि के दुष्प्रभावों से छुटकारा मिलेगा।

कुम्भ राशि। आज आपका दृढ़ संकल्प और ज्ञान का स्तर आपको अपने करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। आप आनंद और खुशी की भावना से भरे रहेंगे। किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। लव लाइफ में मजबूती आएगी। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। गर्मी वाली बीमारियां परेशां कर सकती हैं। धन की स्थिति ठीक है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बन रहे हैं।

आज की सलाह- यदि भाग्य का साथ नहीं मिल रहा, तो हनुमान जी की पूजा करें। किसी गरीब को खाना खिलाएं। शनि का प्रकोप काम होगा।

मीन राशि दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। आज आप अपने शेड्यूल में कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक रूप से, आपके लिए तरक्की के अवसर हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से, अगर आप किसी उपचार से बच रहे हैं, तो आज उसे करवाने का यही सही समय है। कहते हैं ना… हेल्थ इज वेल्थ।

आज की सलाह- हनुमान मंदिर जाएं। नारियल और पान का बीड़ा अर्पित करें। बिगड़े काम बनते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular