Friday, June 6, 2025
spot_img

37.9 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर… चार श्रद्धालुओं की मौत,...

छत्तीसगढ़ में कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर… चार श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि के दिन एक बड़ा हादसा हुआ।

सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

महाशिवरात्रि के दिन सरगुजा जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सात अन्य घायल हैं।

सभी घायलों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से नाराज लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र के ग्राम रेवापुर सखोली के लोग महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए जशपुर जिले के किलकिला शिव मंदिर गए थे।

पूजा अर्चना के बाद सभी बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनपुर के समीप तेज गति की कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular