Friday, June 6, 2025
spot_img

37.9 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeक्राइमपांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म किया 16वर्ष के युवक ने

पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म किया 16वर्ष के युवक ने

  1. शिवपुरी  शिवपुरी में पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, 

पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मासूम के पूरे शरीर को नोचा और दांतों से काटा गया था।

बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। प्रतीकात्मक तस्वीर

दिनारा थानांतर्गत एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित फरार है।

ग्राम आवास निवासी बच्ची शनिवार की दोपहर अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो स्वजन ने तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्ची पड़ोस में खाली पड़े मकान में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली।

प्रथमदृष्ट्या ही यह स्पष्ट हो गया कि उसके साथ हैवानियत की गई थी। पूरे शरीर को नोचा और दांतों से काटा गया था। इस कारण उसका चेहरा भी सूज गया था। शरीर पर चोटों के निशान थे।

 

शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम

पुलिस का कहना है कि 16 वर्षीय आरोपित की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को एक बरात में शामिल होने आया था। सुबह जब बरात लौटकर आई तो उसने शराब पी। लोग बरात के लौटने पर नाच रहे थे। गांव के बच्चे भी इस दौरान वहां मौजूद थे। इसी दौरान आरोपित बच्ची को वहां से उठाकर ले गया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular