Saturday, June 7, 2025
spot_img

30.3 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमबदमाश ने ऑटो ड्राइवर को मारा चाकू

बदमाश ने ऑटो ड्राइवर को मारा चाकू

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बदमाश ने ऑटो ड्राइवर पर चाकू मार दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। टीआई एसआर साहू ने बताया कि कुदुदंडा के 27 खोली निवासी सुमन सिंह ठाकुर का बेटा राजा सिंह ठाकुर (21) ऑटो चालक है। वह ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता है। राजा अपना ऑटो घर के पास गली में पार्क करता है। गुरुवार शाम को भी उसने गली में ऑटो पार्क किया था। जब वह ऑटो चलाने निकला तो ऑटो में मंगला के धुरीपारा निवासी अरविंद पटेल बैठा था। राजा सिंह जब ऑटो निकालने गए तो अरविंद पटेल स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठे थे। जब उन्होंने अरविंद को स्टीयरिंग पर पैर रखकर बैठने से रोका तो वह गाली-गलौज करने लगा और कहने लगा कि तेरे बाप का क्या जाता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

केमिकल टैंकर में हुए भयंकर विस्फोट से पांच लोगों की जिंदा जलने से मौत , 37 लोग घायल

इस दौरान बदमाश अरविंद पटेल ने चाकू निकाल लिया। देखते ही देखते उसने राजा के गले में चाकू से वार कर दिया, जिससे राजा खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन पहुंचे, जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular