Saturday, June 7, 2025
spot_img

39 C
Delhi
Saturday, June 7, 2025
spot_img

Homeक्राइमजुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद युवक की हत्या

जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद युवक की हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि त्योहारों तक में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाठागांव हिंसा में अस्पताल में भर्ती एक और युवक की भी मौत हो गई है। बलवे में घायल आनंद सिंह नामक युवक की मौत हो गई है, जिसका इलाज Dks अस्पताल में चल रहा था। दिवाली की एक रात पहले भाठागांव  में जुआ खेलने के दौरान विवाद हुआ था। विवाद में संजय यादव नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुरानी बस्ती थाना पुलिस 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं लगभग 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानवरों में फैल रहा लंपी वायरस

इससे पहले भी दिवाली के दिन राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया था। जहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांटागांव में जुआ खेलने के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, यहां जुआ खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हार जीत के विवाद में एक युवक संजय यादव की पेंचकश और कांच बोतल से मौत के घाट उतार दिया। वहीं उनके छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया गया। इधर बूढ़ातालाब में संदिग्ध हालत में अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र लगभग 35 साल बताई जा रही है। जिसका शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

कार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular