Friday, June 6, 2025
spot_img

38.2 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeक्राइमअवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या,पुलिस ने अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश

अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या,पुलिस ने अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश

छिंदवाड़ा पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है।

विधानसभा क्षेत्र से विधायक चौधरी गंभीर सिंह का हुआ निधन

पिपरिया गुड्डम रोड पर एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का पाया गया, जिसके चलते पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है।  युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते विवाद में पथराव शुरू

पुलिस के मुताबिक ढाला पठार निवासी राजेश आहके की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी, जिसके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि राजेश आहके की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर और धारदार हथियार से की है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मृतक राजेश आहके का गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। आखिरी बार उसे उसके दोस्त दीपक आहके के साथ देखा गया था। दीपक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात में महिला मृतक से मिलने आई थी और कुछ देर बाद गंगालाल उइके अपने रिश्तेदार भागचंद धुर्वे के साथ कुल्हाड़ी और डंडा लेकर आए और राजेश आहके के साथ मारपीट करने लगे। दीपक डर के कारण वहां से भाग गया और जब वह वापस आया तो उसने देखा कि गंगालाल राजेश के चेहरे पर पत्थर पटक रहा थाऔर भागचंद कुल्हाड़ी से उसके चेहरे पर वार कर रहा था। पुलिस ने गंगालाल उइके और उसके मामा भागचंद धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक राजेश आहके का गंगालाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी वजह से उन्होंने उसकी हत्या कर दीपुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त डंडा, कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने हुए कपड़ों को जब्त कर लिया है और दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल छिन्दवाड़ा भेजा गया है

दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया 3’,देती है भाई दूज का संदेश।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular