बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब आम के बाग में दो शव पेड़ से लटके मिले। मृतकों की पहचान निशा बनो और सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो क्रमशः ग्राम बिहुरा और ग्राम पहाड़पुर के निवासी थे। दोनों ही शादीशुदा थे और अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते थे।
बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे बाग में आम बीनने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दो लोगों का शव पेड़ में लटक रहा है। उनकी चीखें निकल गई और बच्चों की आवाज सुनते ही आसपास मौदूग लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी लगते ही मृतकों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शवों को पेड़ से उतारा गय