Friday, June 6, 2025
spot_img

37.9 C
Delhi
Friday, June 6, 2025
spot_img

Homeभोपालभूख-प्यास से मर गईं तीन गायें, आठ गंभीर

भूख-प्यास से मर गईं तीन गायें, आठ गंभीर

भोपाल नगर निगम की गौशाला में भूख-प्यास से मर गईं तीन गायें, आठ गंभीर

भोपाल नगर निगम की अरवलिया गौशाला में तीन गायों की भूख-प्यास से मौत हो गई। आठ से अधिक गायें गंभीर रूप से बीमार हैं। गौशाला में चारा-पानी का इंतजाम नहीं था, जिससे सैकड़ों गोवंश खुले मैदान में थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में प्रदर्शन किया और जांच की मांग की।

भोपाल नगर निगम की अरवलिया गौशाला में बुधवार को तीन गायों की भूख-प्यास से मौत हो गई। वहीं आठ से अधिक की हालत गंभीर है। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि गोशाला में प्रशासनिक टीम के पहुंचने तक गायों के लिए चारा-पानी का इंतजाम तक नहीं था। इस कड़ी धूप में सैकड़ों गोवंश खुले मैदान में थे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में प्रदर्शन किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दावा किया कि गौशाला में 10 से 15 गोवंश की मौत हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular